बाल दिवस का दिन बच्चों के सेलेब्रेशन का दिन होता है। इसका कारण यह है कि भारत में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। जी हाँ, 14 नवंबर को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू (चाचा नहेरु) का जन्मदिन होता है। इसे बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि उन्हें बच्चों से बहुत प्यार था और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कह कर पुकारते थे। बाल दिवस बच्चों को समर्पित भारत का एक राष्ट्रीय त्योहार है।
बाल दिवस का दिन बाल अधिकारों के लिए समर्पित किया हुआ दिन है। भारत में बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाता है, जो कि भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु की जन्म तिथि है। ऐसा उनके बच्चों के प्रति असीम प्रेम को देखते हुए किया जाता है। बाल दिवस को मनाने का मुख्य मकसद लोगों के अंदर बाल अधिकारों और बच्चों के शिक्षा के प्रति जागरुकता लाना है।
भारत में बाल दिवस मानने का प्रचलन सन् 1964 में पंडित जवाहर लाल नेहरु के निधन के बाद शुरु हुआ, उनके निधन के बाद लोगो ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया कि उनके जन्मदिवस को अब से प्रत्येक वर्ष बाल दिवस के रुप में मनाया जायेगा।
ऐसी रोचक और अनोखी न्यूज़ स्टोरीज़ के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें Lop Scoop App, वो भी फ़्री में और कमाएँ ढेरों कैश आसानी से