क्या आपको ये मालूम चला है कि लंदन की करेंसी पर भारत की एक महान विभूति का हस्तक्षेप होने वाला है? हस्तक्षेप ऐसा कि ये महान भारतीय विभूति सीधे लंदन की करेंसी पर छपने वाले हैं। जी हाँ, बहुत ही गर्व से भर देने वाली ख़बर है कि विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ देने वाले भारतीय वैज्ञानिक डॉ. जगदीश चंद्र बोस ब्रिटेन की करेंसी के 50 पौंड के नए नोट पर छप सकते हैं। ख़बर है कि बैंक ऑफ इंग्लैंड द्वारा 2020 से छपने वाले इन नए नोटों पर किसी वैज्ञानिक की तस्वीर लगाने की योजना है। बोस उन सैकड़ों वैज्ञानिकों में से एक हैं, जिन्हें इसके लिए नामांकित किया गया है।
आपको बता दें कि 30 नवंबर, 1858 को ब्रिटिश भारत के बंगाल में जन्मे डॉ. जगदीश चंद्र बोस को न सिर्फ वनस्पति विज्ञान के वैज्ञानिक के रूप में याद किया जाता है, बल्कि उनकी ख्याति भौतिकी, जीवविज्ञान और पुरातत्व विषयों के ज्ञाता के तौर पर भी रही है। दिलचस्प है कि बोस ने लंदन यूनिवर्सिटी से मेडिकल की पढ़ाई की थी।
ग़ौरतलब है कि डॉ. जगदीश चंद्र बोस उन संभावित वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हैं, जिनमें हाल ही में दिवंगत हुए महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग्स और ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर हैं। आपको बता दें कि थैचर प्रधानमंत्री बनने से पहले एक रसायनशास्त्री रह चुकी हैं। बहरहाल, बोस ने ही सबसे पहले यह बताया था कि पेड़-पौधों में भी जान होती है। इसे साबित करने के लिए उन्होंने वनस्पति के उत्तकों पर सूक्ष्म तरंगों के असर को स्पष्ट दिखाया था।
ऐसी रोचक और अनोखी न्यूज़ स्टोरीज़ के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें Lop Scoop App, वो भी फ़्री में और कमाएँ ढेरों कैश आसानी से