अगर आपसे सवाल किया जाये कि दुनिया का सबसे बड़ा सांप कौन-सा है? तो आप क्या जवाब देंगे? एनाकोंडा..! एनाकोंडा की अत्यधिक लम्बाई 17 फीट मापी गई है। बचपन से हमने कई हॉलीवुड फिल्मों में एनाकोंडा सांप को देखा है, जिसे देखकर ही हमारी रूंह कांप जाती है। लेकिन, आज हम आपको एनाकोंडा से भी बड़े एक विशालकाय सांप के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे इस धरती का सबसे बड़ा सांप भी कहा जाता है।
इस सांप का नाम है ‘टाइटनोबोआ’। ये इतना बड़ा होता है कि लोग इसे दानव सांप भी कहते हैं, इसके आगे एनाकोंडा भी बच्चा लगता है। हालांकि, चैन भरी सांस लेने की बात यह है कि अब इस विशालकाय सांप हमारी दुनिया में विलुप्त घोषित कर दिया गया है। लेकिन, यह भी सच है कि समय-समय पर कुछ वैज्ञानिकों ने इसके जिंदा होने का भी दावा किया है। कुछ सालों पहले दावा किया गया था कि एमेजोन की नदी में इस सांप को देखा गया है, लेकिन इसके पीछे की सच्चाई क्या है ये कोई नहीं जानता।
आइए जानते हैं टाइटनोबोआ के बारे में कुछ और-
साल 2009 में कोलंबिया में खुदाई के वक्त इस सांप के 28 ढांचे मिले थे जिसकी लम्बाई को देखकर वैज्ञनिक चोंक गए थे। जोलाथान बलोच के नेतृत्व में आई जिवविज्ञान की टीम को टाइटनोबोआ के कई सारे जीवाश्म मिले और उनकी टीम ने इस पर रिसर्च भी किया जिससे पता चला की यह पूरी दुनिया का सबसे बड़ा सांप था और अंदाजा लगाया गया की इसकी लम्बाई करीब 42 से 50 फीट की रही होगी।
इस सांप का वजन 1 हजार 1 सौ 35 किलो हुआ करता था। ये इतना शक्तिशाली हुआ करता था कि ये एक बार में ही दो जिंदा इंसान को एक साथ निगल सकता था।
ये अपने समय में मगरमच्छ और कछुओं का अपना शिकार बनाया करता था।
ये ही नहीं माना तो यह भी गया कि इस सांप की लम्बाई तकरीबन 50 फीट और चौड़ाई 4 फीट है।
कैसे हुए विलुप्त-
इसके बारे में वैज्ञनिकों का कहना है कि इन सांपों को गर्म वातावरण ही पसंद था लेकिन जलवायु परिवतर्न के कारण जैसे-जैसे धरती का तापमान ठंडा होता गया और वैसे-वैसे धरती से टाइटनोबोआ विलुप्त होते चले गये।
ऐसी रोचक और अनोखी न्यूज़ स्टोरीज़ के लिए गूगल स्टोर से डाउनलोड करें Lopscoop एप, वो भी फ़्री में और कमाएं ढेरों कैश वो भी आसानी से