सुहागनों का सबसे कठिन और बड़ा व्रत माने वाला करवा चौथ इस बार 17 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन की खास तैयारी के लिए सुहागन महिलाओं ने लंबे समय से तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं बाजारों में भी एक अलग ही रौनक देखने को मिल रही है। इसी के साथ ही महिलएं साज- श्रृंगार भी करती हैं। इसी सबे बीच एक बहुत बड़ी टेंशन होती है कि क्या पहना जाए जिससो वो सुंदर के साथ साथ सबसे अलग लगें। इसी दुवीधा को दूर करने के लिए हम दे रहे हैं आपको कुछ ड्रेस आईडिया।
अक्सर बॉलीवुड हसिनाएं आपको इंस्पायर करती हुई ड्रेस पहने दिख जाएंगी। इसी के साथ ही आज जानिये कि आप क्या क्या पहन सकती हैं इस करवा चौथ पर वो भी बॉलीवुड से इंस्पायर।
अगर पसंद है पिंक...
हाल ही में एक रीयालिटी शो को जज करते हुए करीना कपूर खान ने इस साड़ी को पहना था। अगर आपको पिंक कलर पसंद है और आप चाहती हैं कुछ शिमर में पहनना। आपके लिए इससे अच्छा ऑप्शन कोई नहीं है। बता दें कि बाद में इस साड़ी में ब्लैक येलो ग्रीन और भी बहत सारे कलर देखने को मिले थे।
अनारकली भी है एक ऑप्शन...
अगर आप नहीं चाहती हैं कि आप साड़ी या फिर सूट पहने मगर स्टाइली भी दिखना चाहती हैं तो सोनम कपूर जैसी अनारकली ड्रेस पहन सकती हैं। बता दें कि सोनम की हालिया रिलीज जोया फैक्टर के प्रोमोशन को दौरान सोनम ने सिर्फ लाल रंग के कपड़े ही पहने थे।
येलो येलो डर्टी फैलो...
आज कल येलो कलर काफी ट्रेंड में है। अवॉर्ड से लेकर रैंप तक हर किसी ने एक ना एक बार त इस रंग को इस सल पहन लिय है। आप भी चाहें तो इस रंग की साड़ी या फिर सूट पहन सकती हैं। ट्रेंड के साथ साथ लगेंगी फैशन फॉर्वड भी।
अगर पहनना है कुछ हटके...
बॉलीवुड की सबसे हॉट और फिट दीवा को आप किसी भी ऐसी वैसी साड़ी में नहीं देखेंगे। बता दें कि अगर साड़ी के साथ आपको किसी तरह की एक्सपैरिमेंट करना है तो इसको शिल्पा शेट्टी के स्टाइल में पहन सकते हैं। इससे आप ट्रेडिशनल के साथ साथ ट्रेंडी भी लगेंगे।
लहंगा भी है डिमांड में...
बता दें कि अगर आप वाकई ऑवर दा टॉप कुछ करने की सोच रही हैं तो आप लहंगा ऑप्सन में ले सकती हैं। इसी के साथ ही इसको पहन कर आप गाने पर टिकटोक भी बना सकती हैंं- मेन्नू लहंगा देदे महंगा जा मरजानेया।
Anida Saifi
ऐसी रोचक और अनोखी न्यूज़ स्टोरीज़ के लिए गूगल स्टोर से डाउनलोड करें Lopscoop एप, वो भी फ़्री में और कमाएं ढेरों कैश वो भी आसानी से...