आज के टाइम में आपको एक ही कलर अपने आस पास देखने को मिलेगा। इस रंग को आज के टाइम में हर लड़की लगा रही है। ये खास कलर है न्यूड शेड, इसको हर एक लड़की लगाना पसंद कर रही है। साथ ही ये कलर 2019 का सबसे ट्रेंडिंग कलर बन गया है। बता दें कि इस कलर को लगाना आसान नहीं है। इसी के साथ ही इस रंग को बहुत सोच समझ कर लगाना होता है। अगर आपने अपने केप्लैक्शन के हिसाब से न्यूड शेड नहीं चुना तो इसको लगाने के बाद आपका फेस वॉश्ड आउट लग सकता है।
इसीलिए हम आपको दे रहे हैं कुछ टिप्स जिनको अजमा कर आप लगा सकते हैं सही शेड और दिख सकते हैं ग्लेमरस और क्लासी।
कंसीलर से करें शुरुआत
बता दें कि आप अपने लिप्स पर पहले कंसीलर लगा कर लिप्सटिक लगाने की शुरुआत करें। इसको लगाने से आपके लिप्स का असली रंह दब जाएगा। इसी के साथ ही लिप्सटिक का शेड खिलकर आएगा। बता दें कि अपने लिप्स से मिलता झुलता शेड लिप्स पर लगाएं। इसके लिए अपनी फिंगर का इस्तेमाल करें।
लिप लाइनर है जरूरी
न्यूड शेड लगाने से पहले आप इनको अच्छे से शेप दें। इसके लिए आप लिप्स पर पहले लिप लाइनर लगाएं। इससे आपके लिप्स को एक पंप और इसी के साथ ही इसके शेप भी हो जाएगी ठीक।
अपने लिए चुने सही शेड
अगर आपका कलर वॉर्म टोन में है तो इसके लिए आप ब्राउन में न्यूड चुने। अगर गोरा रंग है तो पिंक में पिंक अंडरटोन और व्हीटिश है तो इसके लिए आप रेड अंडरटोन में शेड देखें।
ब्रॉन्जर लगाएं
जैसे ही आप लिप्सटिक लगा लें इसके बाद अपने नीचे वाले होंठ पर आप ब्रोंजर लगा सकते हैं। इसके बाद आप अपने उपर वाले लिप पर हाइलइटर लगालें। इससे आपका लुक कंप्लीट हो जाएगा।
हैवी आई मेकअप
अगर आप अपने लुक को बैलेंस करना चाहते हैं तो इसके लिए आप अपनी आंखो का मेकअप थोड़ा हैवी रखें। इसके लिए आप मेकअप करते समय हैवी कॉह्ल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसी के साथ ही आप कैट आई लाइनर भी लगा सकते हैं।
Anida Saifi
ऐसी रोचक और अनोखी न्यूज़ स्टोरीज़ के लिए गूगल स्टोर से डाउनलोड करें Lopscoop एप, वो भी फ़्री में और कमाएं ढेरों कैश वो भी आसानी से...