दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड की बेहद ही बेहतरीन जोड़ी है, हाल ही में 14 नवंबर को दोनों की शादी को 1 साल पूरा हो चुका है। शादी के एक साल बाद भी दोनों के बीच का स्पार्क ठीक वैसा ही है, जैसे उनकी रिलेशनशिप के शुरुआती दिनों में देखने को मिलता था। रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण से बेइंतहा प्यार करते हैं, ये हर कोई जानता है, लेकिन दीपिका ही नहीं दीपिका के अलावा रणवीर सिंह किसी और से भी बेइंतहा प्यार करते हैं... और दीपिका की इसी सौतन के नाम का खुलासा खुद रणवीर सिंह के सबसे करीबी दोस्त अर्जुन कपूर ने किया है।
अर्जुन कपूर ने अपने एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह और अपनी दोस्ती को लेकर खुलकर बात की। अर्जुन ने बताया कि रणवीर और वो बहुत अच्छे दोस्त हैं, दीपिका से शादी के बाद भी उनकी दोस्ती ठीक वैसे ही बरकरार है जैसे पहले थी।
अर्जुन ने कहा, “रणवीर मेरे गाने सुनने के बाद मुझे लम्बे-लम्बे वॉइस मैसेज भेजा करते हैं, और कई बार मेरे गालों पर किस पर कर देते हैं। हमारे बीच का रिश्ता किसी भी चीज से प्रभावित नहीं होता। मैंने तो दीपिका को कह भी दिया है कि मैं उनकी ‘सौतन’ हूं।”
जी हां, दीपिका पादुकोण की सौतन कोई और नहीं बल्कि अर्जुन कपूर हैं। अर्जुन और रणवीर की दोस्ती कभी किसी से नहीं छुपी, दोनों अक्सर कई इवेंट्स में एक-साथ एक-दूसरे की टांग खींचते नजर आ ही जाते हैं।
दोनों की दोस्ती ‘गुंडे फिल्म’ से ही बहुत गहरी है।
ऐसी रोचक और अनोखी न्यूज़ स्टोरीज़ के लिए गूगल स्टोर से डाउनलोड करें Lopscoop एप, वो भी फ़्री में और कमाएं ढेरों कैश वो भी आसानी से...