पराठे तो आप सभी ने अनेक प्रकार के खाए होंगे। जैसे आलू का पराठा, गोभी का पराठा आदि। क्या कभी आपने प्याज का मसालेदार और चटपटा पराठा खाया है। आज हम आपको प्याज का मसालेदार और चटपटा पराठा बनाने की आसान विधि बताएंगे। आजकल लोग बाजार के खाने को ज्यादा पसंद करते है। जो हमारे शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। क्योंकि बाजार के खाने में मिलावटी चीजों का प्रयोग किया जाता है। इसलिए हमेशा अपने घर का बना खाना ही खाएं। इसलिए आज हम आपको प्याज का पराठा बनाने के बारे में बताने जा रहे हैं।
आवश्यक सामग्रीः
प्याज का पराठा बनाने के लिए हमें 3 कप गेहूं का आटा, 2 प्याज और 2 हरी मिर्च बारीक कटे हुए। नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला स्वाद अनुसार और तेल या घी चाहिए।
बनाने की विधिः
आटे को छानकर इसमें घी और नमक मिला ले। आटे में आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर इसे गूँथ लें और इसकी छोटी-छोटी लोई बना लें। प्याज, हरी मिर्च, गरम मसाला और नमक लोई के बीच में भर दे। और इन लोईयों को बेलकर पूडी की तरह बना ले। और तवे पर इन्हें सेंक लें। तवे पर पराठे को तब तक सेकते रहे जब तक पराठा भुरभुरा ना हो जाए। अब प्याज के पराठे को दही या चटनी के साथ परोसें। पराठा खाने वाले लोग आपकी खूब तारीफ करेंगे।
ऐसी रोचक और अनोखी न्यूज़ स्टोरीज़ के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें Lop Scoop App, वो भी फ़्री में और कमाएँ ढेरों कैश आसानी से