गुड़ एक दुर्लभ औषधि है, जिसे हम मीठे के तौर पर प्रयोग करते हैं। शायद हममे से ज़्यातर लोगों को गुड़ खाना पसन्द नहीं है! लेकिन यह हम सब के लिए इतना ज़्यादा फ़ायदेमंद हैं कि आप जानकर सोचेंगे कि आख़िर हम गुड़ का सेवन करते क्यों नहीं हैं। आपको बता दें कि गुड़ हमारी सेहत के लिए तो लाभदायक होता ही है, लेकिन इसके अलावा इसका सेवन हमें सुन्दर और गोरा भी बनाता है। रंग निखारने में गुड़ एक अद्भुत रोल प्ले करता है। आइए जानते हैं कि इसके लिए गुढ़ का प्रयोग किस तरह से करना चाहिए।
गुड़ हमारे चेहरे से मुहांसों को दूर करने में मदद करता है।इसके लिए आप लगातार इसका सेवन करते रहें। इसके अलावा आप गुड़ का पेस्ट भी चेहरे पर लगा सकते हैं। पेस्ट बनाने के लिए आप एक चम्मच गुड़ को पेस्ट के रूप में तैयार कर लें फिर अब इसमें नींबू का रस, टमाटर का रस और चुटकी भर हल्दी मिला लें। इसे 15 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाकर रखें और धो दें।
चेहरे से झुर्रियां हटाने के लिए किसी भी प्रकार के जतन करने की जरुरत नहीं है। इसके लिए आप केवल गुड़ का इस्तेमाल करिए। गुड़ का पेस्ट अपने चेहरे पर लगाइए। इससे आपको लाभ मिलेगा और आपका उम्र भी कम लगने लगेगा।
अगर आपको चाय पीने की आदत है तो आप चीनी की जगह गुड़ की चाय बनाकर पियें। इससे आपकी सेहत के साथ-साथ स्किन को भी लाभ होगा और चेहरे का रंग निखरेगा।